सामाजिक सरोकार : हनुमान जी शक्ति और भक्ति के आराध्य

सामाजिक सरोकार : हनुमान जी शक्ति और भक्ति के आराध्य

⚫ क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा

⚫ क्रीड़ा केंद्र पर मना श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस

⚫ 32 राज्यों में कीड़ा भारती का संगठन सक्रिय : प्रदीप उपाध्याय

⚫ खिलाड़ियों ने किया मलखंब का प्रदर्शन

⚫ कैबिनेट मंत्री के हाथों पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

हरमुद्दा
रतलाम, 13 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में संत कंवर राम सिंधु नगर विरियाखेड़ी स्थित क्रीड़ा केंद्र पर मनाया गया। इस अवसर पर मैदान पर उपस्थित नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंभ का प्रदर्शन किया। वही मंत्री श्री काश्यप ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, रितेश वोहरा मंचासीन रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि हनुमान जी को समाज शक्ति के आराध्य के रूप में देखता है और खेल भी एक शक्ति देता है। इससे अनुशासन की शक्ति के साथ शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। हनुमान जी भी शक्ति एवं भक्ति के आराध्य है। इन दोनों का जब तालमेल होता है, तभी एक खिलाड़ी, श्रेष्ठ खिलाड़ी बनता है। जब तक आपके मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम नहीं होगा तब तक आप कुछ बड़े कार्य नहीं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलो इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनवा रहे है।

32 राज्यों में कीड़ा भारती का संगठन सक्रिय

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि 32 राज्य के अंदर क्रीड़ा भारती का संगठन सक्रिय है। हर जगह क्रीड़ा केंद्र चलते हैं। बच्चे निरोगी हो और बचपन से ही उनके अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा से राष्ट्र के लिए कुछ करना है का भाव पैदा हो, इसके लिए संगठन है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रीड़ा भारती की स्थापना की गई और उसमें लगातार महत्वपूर्ण योगदान पूरे देश में संगठन दे रहा है। मंत्री श्री काश्यप जी ने स्केटिंग, कबड्डी, बास्केटबॉल और मलखंभ के खिलाड़ियों के लिए विधायक निधि से यह मैदान बनाया है। उनका खेलो में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। खेल चेतना मेला के माध्यम से वह रतलाम सहित 16 नगरों में छोटे बच्चों को मैदान पर लाने का काम कर रहे है। बंजली में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन रहा है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम वह लगातार कर रहे है।

यह थे मौजूद

 कार्यक्रम में पार्षद बलराम भट्ट, जयेश वसावा, खेल अधिकारी जितेंद्र धुलिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन सेवानिवृत्त खेल अधिकारी आरसी तिवारी ने किया। आभार सचिव अनुज शर्मा ने माना।