मंदसौर के युवा तस्कर सुमित, प्रकाश और रिहान को किया गिरफ्तार
⚫ तीनों के कब्जे से मिली आधे करोड़ की एमडी ड्रग्स
⚫ लोडिंग वाहन में जा रहे थे तीनों
हरमुद्दा
रतलाम, 29 मार्च। मंदसौर की ओर से लोडिंग वाहन में आ रहे सुमित, प्रकाश और रिहान तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। उनके कब्जे से आधे करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उप निरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार रविवार दरम्यानी घेराबंदी कर MP46ZC7839 को रोका। वाहन में सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20) निवासी किला रोड मन्दसौर, प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19) निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, और रिहान पिता अरबाज खान (19) निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से आधे करोड़ की 500 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की। इसके साथ ही करीब 5 लाख कीमत का लोडिंग वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियो से जब्त शुदा एमडी ड्रग्स के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, हर्षवर्धनसिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt