"मेंटर विजिट" में सैलाना और बाजना विकासखंड फिसड्डी साबित, सीईओ ने 7 दिन का दिया समय

"मेंटर विजिट" में सैलाना और बाजना विकासखंड फिसड्डी साबित, सीईओ ने 7 दिन का दिया समय

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन ने की राज्य शिक्षा केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

⚫ रतलाम की भी नामी निजी स्कूल आधार अपग्रेडेशन में नहीं ले रहे रुचि, उन पर करें कार्रवाई

⚫ सभी स्कूलों में ई अटेंडेंस अनिवार्य

हरमुद्दा
रतलाम, 5 दिसंबर। मेंटर विजिट छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थन प्रणाली है, जो उन्हें सीखने और बढ़ने के लिए आवश्यक दिशा और प्रेरणा प्रदान करती है। मगर इस मामले में सैलाना और बाजना विकासखंड फिसड्डी साबित हो रहे हैं। संबंधित बीआरसी और बीएससी इस तरफ ध्यान दें 7 दिन में इस मामले में रिपोर्ट दें। सभी स्कूलों में ई अटेंडेंस पर ध्यान दिया जाए। जो निजी स्कूल आधार अपडेशन में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें।

यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन ने दिए। जिला शिक्षा केंद्र अंतर्गत संचालित राज्य शिक्षा केंद्र की योजनाओं की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई। 

मैटर विजिट इसलिए जरूरी

स्कूल में मेंटर विजिट का मतलब है एक अनुभवी व्यक्ति (मेंटर) का स्कूल आना, जो छात्रों या शिक्षकों (या दोनों) को मार्गदर्शन, सहायता और प्रोत्साहन दे, ताकि उनका व्यक्तिगत और अकादमिक विकास हो सके, जिससे वे पढ़ाई, करियर और जीवन की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपट सकें। एक सकारात्मक माहौल बन सके। यह विजिट छात्रों को प्रेरित करने, उनके सीखने की क्षमता को बढ़ाने और शिक्षकों को नई शिक्षण रणनीतियों में मदद करने के लिए होती है।

आधार अपग्रेडेशन में आलोट और बाजना पिछड़े

आधार अपग्रेडेशन के कार्य में जो निजी विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए समय सीमा में सभी विद्यार्थियों का आधार अपग्रेडेशन करवाया जाए। अपग्रेडेशन कार्य में आलोट और बाजना विकासखंड पिछड़े हुए हैं, यहां की जिम्मेदार सात दिन में कार्य पूर्ण करवाएं। 5 से 15 साल की उम्र तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना ज़रूरी है। वरना आधार निष्क्रिय हो सकता है। आधार अपग्रेडेशन के पास से ही विभिन्न योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। आधार ग्रेडेशन में रतलाम के नामी निजी स्कूल भी रुचि नहीं ले रहे हैं, दिन में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, गुरु तेग बहादुर सहित अन्य शामिल है

इन सभी योजनाओं के कार्यों की हुई समीक्षा

समीक्षा बैठक में राज्य शिक्षा केंद्र की समस्त संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें वार्षिक कार्य योजना, जिला स्तर पर टीम का गठन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मापदंड पूर्ण करने के संबंध में शाला विकास योजना की प्रक्रिया वर्ष 2026 27 की कार्य योजना बनाने, चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे नामांकन कार्य, मैंट्रिंग मॉनिटरिंग, यू डाइस प्लस पोर्टल पर प्रोफाइल की 100% प्रविष्टि, आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक, ई अटेंडेंस की मॉनिटरिंग, गणवेश वितरण, अर्धवार्षिक परीक्षा एवं निर्माण सहित समस्त योजनाओं को समीक्षा की गई। 

समय सीमा में करें लक्ष्य की पूर्ति

सीईओ द्वारा समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को समय सीमा में सभी टारगेट पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए। 

यह थे मौजूद

बैठक में जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक राजेश झा, शिक्षा विभाग के उपसंचालक राहुल मंडलोई, डाईट प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता, सहायक परियोजना समन्वयक विवेक नागर, मुकेश राठौर, विकासखंड स्रोत समन्वयक, विकासखंड अकादमिक समन्वयक, जन शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।