श्रद्धांजलि : समाजसेवी छाजेड़ का निधन, हुए नेत्रदान
श्रद्धांजलि : समाजसेवी छाजेड़ का निधन, हुए नेत्रदान
हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। शहर के करमदी रोड निवासी स्वर्गीय अभयसिंह छाजेड़ के सुपुत्र सुरेश छाजेड़ का निधन होने पर रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष प्रितेश गादिया की प्रेरणा से परिजनों ने नेत्रदान की सहमति दी। इस पुण्य कार्य का सफल समन्वय ‘नेत्रम संस्था’ द्वारा किया गया।

रेडक्रॉस सोसायटी संचालक एवं नेत्रम संस्था के संस्थापक हेमंत मूणत ने बताया कि सुरेन्द्र, सुशील, अनुज छाजेड़ एवं दामाद हितेश वोरा ने सहमति प्रदान की। तत्पश्चात रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।
डॉ. मुथा के निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह, हैप्पी पीटर और जीवनसिंह देवड़ा ने पूरी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि दिवंगत के निवास स्थान तक टीम को पहुंचाने एवं पुनः मेडिकल कॉलेज लौटाने की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य आशीष काबरा ने अपने निजी वाहन से की।
Hemant Bhatt