सामाजिक सरोकार : रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर दिखाई प्रतिभा, लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
⚫ अग्रसेन आनंद मेले के साथ जयंती महोत्सव की शुरुआत
⚫ 17 सितंबर को होगी खाटू श्याम भजन संध्या
⚫ 22 सितंबर को निकलेगा महाराजा अग्रसेन का चल समारोह
हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। विभिन्न रोचक एवं मनोरंजन खेलकूद गतिविधियां गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी वर्ग के महिला पुरुष युवक युवतियों एवं बच्चों ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ समाजजनों द्वारा लिया गया।
अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि
श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा 22 सितंबर सोमवार को महाराजा अग्रसेनजी की जयंती मनाई जाएगी। इसके उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी के मार्गदर्शन में शुरू हुए। रविवार को समाज द्वारा अग्रसेन आनंद मेले के साथ जयंती महोत्सव की शुरुआत की गई।
हुई रोचक एवं मनोरंजन खेलकूद गतिविधियां
मेला संयोजक योगेश अग्रवाल सह संयोजक दिनेश अग्रवाल और मनोज मित्तल के संयोजन में विभिन्न रोचक एवं मनोरंजन खेलकूद गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई।
दीप प्रज्वलन से आनंद मेले की शुरुआत

प्रारंभ में समाज के वरिष्ठ केदार अग्रवाल (CA), ओम गर्ग, महेश गोयल, अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की गई। अतिथियों का स्वागत ग्रुप उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश गर्ग, राजेश गोयल, आशीष कोकड़ा, विवेक अग्रवाल, डॉक्टर तरुण गर्ग, आशीष अग्रवाल,गोविंद गुप्ता,चेतन अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, सुमित अग्रवाल द्वारा किया गया।
खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, फिर लिया व्यंजनों का स्वाद
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों के लिए मेमोरी गेम (3 से 10 वर्ष) फूंक मारो ग्लास भगाओ (11 से 16 वर्ष), महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पिरामिड रेस तथा सभी आयु वर्ग के लिए मोती और कप की जुगलबंदी, आंधी मटकी, पिरामिड ग्लास, ऑल इन वन गेम्स रखे गए। इसके साथ ही विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ समाजजनों द्वारा लिया गया।

17 सितंबर को खाटू श्याम भजन संध्या
समाज प्रमुख श्री चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर बुधवार को श्री खाटू श्याम भजन संध्या संध्या 7:30 बजे से श्री पंचान अग्रवाल मांगलिक भवन, धनजी भाई का नोहरा में रखी गई है।
संयोजक श्री पंचान अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप ने बताया कि बाबा का भव्य अलौकिक दरबार सजाकर पावन ज्योत जलाई जाएगी तथा बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
Hemant Bhatt