पुलिस और सरपंच के पॉवर में फंसने की बजाए मौत को गले लगाया रतलाम जिले के लक्ष्मीचंद ने

पुलिस और सरपंच के पॉवर में फंसने की बजाए मौत को गले लगाया रतलाम जिले के लक्ष्मीचंद ने

पानी की टंकी पर लिखा नाम

⚫ जेब से निकला सुसाइट नोट

⚫ कार्रवाई की मांग पर किया चक्का जाम
 
हरमुद्दा
रतलाम, 21 फरवरी। पुलिस और सरपंच के पॉवर में फंसने की बजाए लक्ष्मीचंद ने पानी की टंकी पर फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले टंकी पर सरपंच का नाम भी लिखा। सुसाइड नोट में पुलिस और सरपंच परिवार पर आरोप लगाए। मौत के बाद परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। कार्रवाई पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।


जानकारी के अनुसार जावरा की पिपलौदा तहसील के हरियाखेड़ा ग्राम में शनिवार को लक्ष्मीचंद पिता कनीराम (45) ने ग्राम में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर फांसी का फंदा लगा लिया। 

फांसी लगाने के पहले टंकी पर लिखा सरपंच का नाम

फांसी लगाने से पूर्व मृतक  टंकी पर सरपंच का नाम लिखकर गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने सरपंच जितेंद्र पिता पुरुषोत्तम, सरपंच के पिता पुरुषोत्तम पाटीदार और भाई लोकेश सहित औद्योगिक थाना जावरा के पुलिसकर्मियों पर मारपीट एवं झूठी शिकायत में फसाने का गंभीर आरोप लगाया है। 

एसपी को दिया था 9 दिन पहले शिकायती पत्र लक्ष्मीचंद ने

परिजनों के अनुसार मृतक लक्ष्मीचंद ने पुलिस अधीक्षक के नाम नौ दिन पूर्व 12 फरवरी शिकायत का आवेदन दिया था। आवेदन में बताया था कि 11 फरवरी की मध्य रात करीब 1 बजे वह खेत में फसल को पानी पिलाने का काम कर रहा था, तभी अज्ञात चोर आए और खेत में लगी झटका मशीन से करंट की चपेट में आ गए। मैंने जाकर तुरंत बटन दबाकर मशीन को बंद किया, तभी अचानक 8 से 10 युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और खेत में लगी मशीने को कुएं में फेंक दिया।

कार्रवाई की मांग पर परिजनों ने किया चक्का जाम 

आज सुबह करीब 6 बजे मृतक के बाद भाई मांगीलाल पवार जैसे पानी की टंकी पर पहुंचा तो छोटा भाई को फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों को बताया। आक्रोशित परिजनों ने पिपलौदा रोड स्थित ओवर ब्रिज पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। मृतक के परिजन सरपंच के अवैध मकान को तोड़ने, प्रकरण दर्ज करने और मामले में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग करने लगे।

पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

सूचना मिलने पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, तहसीलदार और सीएसपी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने।