कार्रवाई : सांदीपनि विद्यालय के सामने बज रहा था तेज आवाज में डीजे
कार्रवाई : सांदीपनि विद्यालय के सामने बज रहा था तेज आवाज में डीजे
⚫ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सहित डीजे सामग्री जब्त
हरमुद्दा
रतलाम, 16 फरवरी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को शांत वातावरण मिले इसी कार्यक्रम में पुलिस ने कार्रवाई की तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वहीं डीजे सिस्टम सहित बोलेरो वाहन जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पिपलौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
सांदीपनि विद्यालय के सामने बज रहा था तेज आवाज में डीजे
16 फरवरी को समय 2 बजे, सांदीपनि विद्यालय के सामने पिपलौदा क्षेत्र में आरोपी राहुल पिता कारूलाल मीणा (24), निवासी सिल्याखेड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) द्वारा तेज ध्वनि में डीजे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। जो कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, उपखण्ड जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) के आदेश का उल्लंघन पाया गया।
मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
सूचना प्राप्त होने पर थाना पिपलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP 43 ZG 2445 तथा उसमें रखा डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया।
डीजे बजाने पर लगाया प्रतिबंध
बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी एवं शांत वातावरण में अध्ययन सुनिश्चित करने के लिए तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Hemant Bhatt