साहित्य सरोकार : 'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को
⚫ जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। जनवादी लेखक संघ द्वारा 29 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे गुलाब चक्कर सभाकक्ष में 'सृजन का मान' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जनवादी मूल्यों के पक्षधर रहे दिवंगत रचनाकार साथियों की स्मृति में पांच साहित्य साधकों का सम्मान होगा एवं उनका रचना पाठ होगा ।

यह जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने बताया कि जनवादी लेखक संघ द्वारा पिछले वर्षों से शहर के दिवंगत रचनाकारों की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा स्थापित सम्मान प्रदान किया जा रहे हैं । इसी श्रृंखला में वर्ष 2026 का दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायर फ़ैज़ रतलामी को प्रदान किया जाएगा । दिवंगत कवि नंदलाल उपाध्याय 'अतुल विश्वास' की स्मृति में दिए जाने वाले सम्मान इस वर्ष वरिष्ठ कवयित्री डॉ .गीता दुबे एवं कवि रणजीत सिंह राठौर को प्रदान किया जाएगा । शहर के मधुर गीतकार रहे मोहन 'अंबर' की स्मृति में स्थापित सम्मान वरिष्ठ गीतकार प्रतिभा पांडे एवं शायर डॉ. फ़रीद शेख को प्रदान किया जाएगा।
अब तक इन्हें मिल चुका है दानिश अलीगढ़ सम्मान
उन्होंने बताया कि दानिश अलीगढ़ी सम्मान उनके शागिर्द शायर सिद्दीक़ रतलामी द्वारा पिछले 5 वर्षों से संयोजित किया रहा है । इसी प्रकार स्व. उपाध्याय एवं स्व. अंबर के परिजनों द्वारा स्मृति सम्मान की स्थापना की गई है। दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान से अब तक वरिष्ठ कवि डॉ जयकुमार 'जलज', श्याम माहेश्वरी, डॉ. प्रभा मुजुमदार एवं शायर मिर्ज़ा मक़सूद बेग को सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान के साथ ही सम्मानित होने वाले रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति भी देंगे। उन्होंने समस्त साहित्य प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Hemant Bhatt