हादसा : नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे रतलाम के टाटानगर और श्रीनगर के
⚫ 8 बच्चे गए थे जामड़ पाटली पिकनिक मनाने
⚫ नहाकर 6 निकले, दो नहीं निकले
हरमुद्दा
रतलाम, 16 फरवरी। स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने के लिए बाजना रोड स्थित जामड़ गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे नहा कर नहीं निकाल पाए। अन्य बच्चे घर आए और परिजनों को दी घटना की जानकारी तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम भी बच्चों को ढूंढने में लगी हुई है। फिलहाल दोनों बच्चे नहीं मिले हैं। तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में आठ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने जामड़ पाटली गए थे। पिकनिक मनाने के दौरान बच्चे नहाने के लिए जामड़ में बने डेम में उतर गए। नहाकर छह बच्चे बाहर निकल गए। शेष बचे दो बच्चे नहीं नहीं निकल पाए।
तो घर जाकर दी परिजनों को जानकारी
काफी समय बीतने पर भी दोनों दोस्त बाहर नहीं आए तो बच्चे डर के मारे घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
डूबने वाले बच्चे टाटानगर और श्रीनगर के
डूबने वाला एक बालक टाटानगर का ध्रुव पिता आनंद बलसेरा (11) दूसरा जय उर्फ आशुतोष पिता बसंतीलाल मंडलोई (12) निवासी श्रीनगर रतलाम का है।
घर वालों ने दी पुलिस को सूचना
परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। डूबे बच्चों के परिजनों के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी बच्चे नहीं मिले तो पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। बच्चों की तलाश हो रही है।
Hemant Bhatt