कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन : जिला बदर का आरोपी मिला जिले में

कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन : जिला बदर का आरोपी मिला जिले में

पुलिस ने पकड़ा घेराबंदी करके

हरमुद्दा
रतलाम, 8 मई। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार जिला बदर आरोपी अभिषेक उर्फ भाऊ पिता सुरेश राव मराठा टेंकर रोड नयागांव में रोड पर खड़ा था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र के उप निरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी द्वारा कार्रवाई की। अभिषेक भाग रहा था कि उसे घेरा बंदी कर पकड़ा।

कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन

जिला बदर अवधि में राजस्व सीमा में आने का कारण पूछने पर अभिषेक कोई कुछ नहीं बोला। जिला दंडाधिकारी के आदेश जिला बदर प्रकरण क्रमांक 33/जिला बदर/2024 व आदेश क्रमांक 199/आर -1/डी. एम. /2025  रतलाम 29/04/2025 का स्पष्ट उल्लंघन होने से एवं आरोपी का कृत्य धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पाया गया। मौके पर से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 363/2025 धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया।