सामाजिक सरोकार : सामान्य ज्ञान स्पर्धा "ज्ञानश्री" के आवेदन पत्र का वितरण प्रारंभ

सामाजिक सरोकार : सामान्य ज्ञान स्पर्धा "ज्ञानश्री" के आवेदन पत्र का वितरण प्रारंभ

⚫ हर आयु वर्ग के लिए है प्रतियोगिता

⚫ दोनों समूह में दिए जाएंगे पुरस्कार

⚫ सितंबर में आयोजित होगी प्रतियोगिता

हरमुद्दा
रतलाम, 8 मई। रतलाम कला मंच के बैनर तले सामान्य ज्ञान स्पर्धा "ज्ञानश्री" के आवेदन पत्र का वितरण शुरू हो चुका है। इस वर्ष संस्था संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद डॉ. जय कुमार जलज की स्मृति में आयोजित की जाएगी। 

रतलाम कला मंच के अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी एवं प्रचार सचिव शरद चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के आवेदन पत्र शहर के विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध है।

हर आयु वर्ग के लिए है प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए है। कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता दो समूहों जूनियर (16 वर्ष तक) एवं सीनियर (16 वर्ष से अधिक) में आयोजित की जाएगी।

दोनों समूह में दिए जाएंगे पुरस्कार

प्रतियोगिता के दोनों समूहों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ ही 3-3 प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। दोनों ही समूहों के सर्वश्रेठ प्रतियोगी को नकद रुपए 2100-2100 तथा आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र तथा "ज्ञानश्री" सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

सितंबर में आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधरित होगी जिसकी अवधि 1 घंटा होगी। प्रतियोगिता सितम्बर माह में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता सम्बन्धी आवश्यक जानकारियां प्रतियोगी के व्हाट्सएप नम्बर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह गीत, संगीत एवं नृत्य से भरपूर कार्यक्रम में किया जाएगा।

इन स्थानों पर मिलेंगे आवेदन पत्र

प्रतियोगिता के आवेदन पत्र निम्न स्थानों पर उपलब्ध है। तिवारी फ़ोटो स्टेट, रॉयल सुपर मार्केट, दो बत्ती, तिवारी मेडिको (डिलाइट कंस्ट्रक्शन, कस्तुरबा नगर चौराहा, कार्यालय शरद चतुर्वेदी
(वरिष्ठ बीमा सलाहकार) इंदिरा नगर मेनरोड तथा वर्मा प्रिंटर्स, ब्राह्मणों का वास, धानमंडी रतलाम।

प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान

संस्था के परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. गोपाल मज़वादिया, संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी पदाधिकारी सर्वश्री अजय चौहान, किरण उपाध्याय, शरद चतुर्वेदी, रुपाली तबकडे, नीलिमा छवि सिंह, सिमरनजीत सिंह कोर, अरुण शर्मा आदि सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया है।