सुरक्षा की दृष्टि से इंडियन आयल डिपो का निरीक्षण किया कलेक्टर, एस.पी. ने

⚫ कंट्रोल रूम का बारिकी से किया निरीक्षण
⚫ विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की ली जानकारी
हरमुद्दा
रतलाम 7 मई। जिले के बांगरोद स्थित इंडियन आयल डिपो का बुधवार को कलेक्टर राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया।
आयल डिपो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा आयल डिपो के कंट्रोल रूम का बारिकी से निरीक्षण कर डिपो के स्टाफ से चर्चा की। विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी प्राप्त की। सुरक्षा के लिए सुरक्षा टीम के रिस्पांस समय की जानकारी ली। कलेक्टर तथा एस.पी. ने सम्पूर्ण डिपो परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, एसडीओपी पुलिस किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी श्री डामोर भी साथ थे।