एमसीएक्स सट्टा : मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी आरोपी करते थे सट्टा, रामगढ़ के रवि को किया पुलिस ने गिरफ्तार
⚫ कई मोबाइल,टेबलेट और कम्प्यूटर जब्त
⚫ मिला करोड़ों का हिसाब
⚫ सट्टा लगाने वाले इंदौर, जोधपुर, प्रतापगढ़ के आरोपियों की पुलिस को तलाश
हरमुद्दा
रतलाम 7 मई। रतलाम के रामगढ़ की ब्राह्मण गली से एमसीएक्स पर सट्टा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं जिनमें करोड़ का हिसाब मिला है। इतना ही नहीं सट्टा करने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी 10 आरोपी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पत्रकारों को जानकारी देते हैं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि मुखबिर की सूचना पर माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव की टीम ने रामगढ़ ब्राह्मणों की गली पर दबिश दी, जहां पर रवि पिता ओमप्रकाश भारती उम्र 35 वर्ष निवासी 22 ब्राह्मण गली रामगढ मकान के आगे वाले कमरे में कम्प्युटर पर LEO एप की वेब लिंक चलाकर मोबाइलों से MCX का व्यापार अवैध रूप से करते हुए नोटबुक (डायरी) मे लिखते दिखा।
यह सब कुछ सामग्री मिली आरोपी के कब्जे से


गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि भारती के पास से सट्टा में प्रयुक्त सामग्री किपेट CARVAAN मोबाईल, किपेट CARVAAN मोबाईल, एक LAVA कम्पनी का कीपेड मोबाईल, SAMSUNG कम्पनी सफेद रंग का टेबलेट, REALME नाजरो एंडरोईड मोबाईल, एक असेम्बल कम्प्युटर डेस्कटाप कुल कीमत 1 लाख रुपए, नोट बुक (डायरी) जिसमे एमसीएक्स का करोड़ों का हिसाब मिला। डायरी में आरोपियों के नाम भी मिले। पुलिस ने सभी जब्त कर लिया है।
गैंबलिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/25 धारा 3/4 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के यह आरोपी है फरार
⚫ सुयश राठौर, निवासी इंदौर।
⚫ दीपेश जैन, निवासी रतलाम।
⚫ अक्षय बैरागी, निवासी इंदौर।
⚫ राहुल सोनी, निवासी रतलाम।
⚫ विशाल जायसवाल, निवासी रतलाम।
⚫ आशीष निवासी रतलाम।
⚫ संजय सोनी, निवासी इंदौर।
⚫ स्वर्ण सकलेचा, निवासी इंदौर।
⚫ राहुल निवासी प्रतापगढ, राजस्थान
⚫ पवन निवासी जोधपुर राजस्थान
Hemant Bhatt