धर्म संस्कृति : श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को, भागीरथी भवन से निकलेगी गीताजी की रथ यात्रा

धर्म संस्कृति : श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को, भागीरथी भवन से निकलेगी गीताजी की रथ यात्रा

श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद, श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के बैनर तले आयोजन

⚫ हनुमान बाग में होगा आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 30 नवंबर। श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव प्राचीन श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। 
श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद, श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के बैनर तले होने वाले 22 वें आयोजन के तहत
महोत्सव शुरू होने के पहले भागीरथी भवन धीरज शाह नगर से रथ यात्रा निकाली जाएगी।


श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद के संस्थापक संयोजक पुष्पोदभव शास्त्री ने बताया कि 22 वां श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे भागीरथी भवन, धीरज शाह नगर गली नंबर 1 से श्रीमद् भागवत गीता की रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल श्री हनुमान बाग अमृत सागर तालाब पर पहुंचेगी।

हनुमान बाग में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा उत्सव

प्रातः 9 बजे से श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर, अमृत सागर के सामने मनाया जाएगा। उत्सव के तहत 9 बजे तक श्रीमद् भागवत गीता का पूजन किया जाएगा। 11 से 1 तक श्रीमद् भागवत गीता पाठ का आयोजन होगा। 1 से 2 बजे तक भजन कीर्तन होंगे। तत्पश्चात 2 बजे से शाम 4 बजे तक विद्वान वक्ताओं द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के ज्ञान पर अपना चिंतन व्यक्त करेंगे। आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन में शामिल होने का आह्वान

श्री सनातन गीता परिवार एवं भक्त मंडल के डॉ. राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद कविता चौहान, नेता भाजपा नेता राजेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, प्रमोद मिश्रा, सतीश राठौड़, संतोष सोनी, नाथूराम तिवारी, शांतू गवली, मोहन गोधा, सुरेश मजावदिया, एमपी मिश्रा, सुरेंद्र सलूजा, मनमोहन दीक्षित, अरुणेश व्यास, पवन गुप्ता, योगेश चौबे, नवीन मेहता, अजय टांक, केशव शास्त्री, अमन सिंह सलूजा, ईश्वर पाटीदार, कैलाश पाटीदार सहित अन्य ने शहर के धर्मालुओं से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।