धर्म संस्कृति : श्री कालिका माता मंदिर में मनाया फाग उत्सव, हुई भजन संध्या
⚫ श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 18 मार्च। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कपिल अग्रवाल, प्रथमेश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर स्वरो में विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए।

भजनों की प्रस्तुति देते हुए कलाकार
जिसमे बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए ... अम्बे तू हे काली खप्पर वाली...होली आई रे आई रे होली आई रे... आज बिरज में होली रे रसिया होली रे रसिया ...रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे सहित विभिन्न भजन व फाग गीत प्रस्तुत किए।

भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु
आरती के पश्चात हुआ प्रसाद वितरण
भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। अंत में माता रानी की आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य व नागरिक मौजूद थे।
Hemant Bhatt