साहित्य सरोकार : जनवादी लेखक संघ का 'कविता और स्त्री' आयोजन 27 अप्रैल को

साहित्य सरोकार : जनवादी लेखक संघ का 'कविता और स्त्री' आयोजन 27 अप्रैल को

महिला रचनाकारों का रचना पाठ होगा

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अप्रैल। जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा 'कविता और स्त्री ' आयोजन 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे भगतसिंह वाचनालय शहर सराय रतलाम पर किया जा रहा है। 


यह जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर और सचिव सिद्धीक़ रतलामी ने बताया कि इस आयोजन में शहर की महिला रचनाकारों द्वारा अपनी रचनाओं का पाठ किया जाएगा। रचना पाठ करने वाली महिला रचनाकारों में डॉ .सुलोचना शर्मा , डॉ .शोभना तिवारी, डॉ .गीता दुबे , डॉ.पूर्णिमा शर्मा , डॉ. स्वर्णलता ठन्ना, डॉ.गायत्री तिवारी , योगिता राजपुरोहित, इन्दु सिन्हा, पूजा चौपड़ा, प्रतिभा पांडे, आशा श्रीवास्तव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर की साहित्यिक समृद्धि में महिला रचनाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उसी को रेखांकित करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने शहर के सुधिजनों से आयोजन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।