आरोपी पुलिस की गिरफ्त में : घटना के 8 घंटे बाद ही हत्या के आरोपी पिता व दो पुत्र सहित अन्य गिरफ्तार

⚫ रविवार को अमजद शेख पर मारपीट और चाकुओं से किया था हमला
⚫ तत्काल ले गए अस्पताल
⚫ उपचार के दौरान हुई रात को मौत
हरमुद्दा
रतलाम, 30 जून। रविवार को आपसी रंजिश के चलते पिता और दो पुत्र सहित अन्य ने एक युवक को घेर कर मारपीट की। बेहोश होने पर चाकू से कई वार कर दिए। उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
हमले में घायल मृतक अमजद शेख
दीनदयाल नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
फरियादिया राहत पति अमजद शेख निवासी राजेन्द्र नगर, रतलाम ने अपने पति अमजद शेख के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कई बार चाकू मारने वाले आरोपी राजा घोषी, गट्टु, हाशिम व अमन घोषी के विरुध्द रिपोर्ट की। अपराध क्र. 498/2025 धारा 126(2), 296, 109, 61(2), 3(5) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घायल की उपचार के दौरान हुई मौत
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल अमजद (40) पिता ईस्माईल शेख की रविवार रात में मृत्यु हो गई। इसके चलते धारा 103(1) बढ़ाई गई।
निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर मनीष डावर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटना के 08 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों गिरफ्तार किया गया।
इन्हें किया गिरफ्तार
आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस
⚫ काशिम उर्फ गट्टु पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान (20) निवासी राजेन्द्र नगर, रतलाम
⚫ हाशिम पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान (22) निवासी राजेन्द्र नगर, रतलाम
⚫ फिरोज उर्फ हांडू पिता इशाक खान (45) निवासी राजेंद्र नगर, रतलाम
⚫ राजा पिता मो. सलीम घोसी (21) निवासी मराठो का वास, रतलाम
⚫ अमन पिता आजाद घोसी, निवासी मौमिनपुरा, रतलाम
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर मनीष डावर, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, राकेश मेहरा, सहायक उप निरीक्षक रमेशचन्द्र परमार, प्रधान आरक्षक अर्चना बाथरी, हेमेन्द्र सिह आरक्षक संजयसिंह, सूर्य प्रसाद, दीपक, मकन परमार, सुनील डावर, हर्षल, मोहसिन थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।