सामाजिक सरोकार : समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा में समाविष्ट होना जरूरी
⚫ वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य जादौन ने कहा
⚫ सेवानिवृत्ति पर किया 42 वर्ष के कार्यकाल का कोलाज भेंट
हरमुद्दा
रतलाम, 29 अप्रैल। हमें शिक्षा में समग्र रूप से समाविष्ट होना होगा, तभी हम समृद्ध राष्ट्र बनाने में सफल होंगे।

यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू लता जादौन ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में कहीl
सेवानिवृत्ति पर किया 42 वर्ष के कार्यकाल का कोलाज भेंट
विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मिश्रा जी ने अपने शिक्षण कार्य को अनेक आयाम देते हुए विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के बीज बोए l कीर्तिबाला यादव, वंदना वर्मा ने कहा कि मिश्रा जी के अच्छे कार्यों की प्रेरणा सदैव विद्यमान रहेगी। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा उनके 42 वर्ष के कार्यकाल का कोलाज भेंट किया गया l
किया स्वागत
इस अवसर पर मिश्रा सर का स्वागत कविता डिक्रूज,राधा मालवीय, विश्वास पांडे, इंदर सिंह सोलंकी, मणिपुष्पक राय गौड़, रितेश निगम, मीनाक्षी हरोड़, मनीषा सरयाम, विनीता ओझा, दिनेश मईड़ा, प्रेमलता चतुर्वेदी, धरती उपाध्याय, रवि प्रकाश मोदी, चारुलता श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, बादल सिंगाड़, हर्षद भटनागर, कृष्णा राठौर, सीमा पोरवाल, निशा सिसोदिया, पायल राठौर, विजय पांचाल आदि ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। संचालन विनीता ओझा ने किया। आभार कविता सिसोदिया ने माना।
Hemant Bhatt