पुलिस चेकिंग : 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो को किया गिरफ्तार

पुलिस चेकिंग : 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो को किया गिरफ्तार

ढोढर पुलिस चौकी की कार्रवाई

⚫ एक मोटरसाइकिल जब्त

⚫ 15 लाख 50 हजार की सामग्री जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 22 दिसंबर। पुलिस चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 50 हजार की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21-22 दिसंबर की रात्रि में पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अफरोज खाँ पिता एहमद खाँ मेवाती (35) निवासी मेवातीपुरा जावरा व नीलेश सिंह पिता दुलेसिंह दरोगा (30) निवासी रिछापडुनि थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से बरखेङी फण्टा ढोढर पर 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व एक बजाज पल्सर मोटरसायकल जब्त की।

आरोपियो  विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 481/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स के स्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।