हत्या : धराड़ के युवक की रतलाम में चाकू मार कर हत्या

हत्या : धराड़ के युवक की रतलाम में चाकू मार कर हत्या

मानव नगर में सास के साथ साडू के यहां पर आया था युवक

⚫ बेटी की ननंद और मां को भी चाकू बाज में लगी चोट

⚫ सासू मां के साथ साली के यहां पर समझाने आए थे सभी

⚫ ससुराल वाले बेटी को करते थे परेशान

हरमुद्दा
रतलाम, 2 मई। सासु के साथ बड़ा जमाई छोटा जमाई के यहां पर समझाने आया था, कभी कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान इसके चलते धराड़ के युवक की में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के पास माचल गांव की सास माया पति रामसिंह अपने बड़े जमाई धराड़ निवासी महेश राठौर (34) पिता उदय सिंह राठौड़ के साथ मानव नगर आई थी। यहां पर माया सिंह ने अपनी छोटी बेटी उर्मिला  का विवाह मानव नगर में विशाल के साथ किया है। घरेलू विवाद के चलते समझाने आए थे। साथ में उर्मिला की ननद ज्योति (34) पति दीपक पंडित भी थी। गुरुवार की रात को सभी पर 15-20 लोगों ने घर से कुछ दूरी पर हमला कर दिया। चाकू बाजी की घटना में महेश के साथ ही माया सिंह ज्योति भी घायल हुए। थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान रात को महेश की मौत हो गई। 

ससुराल में कर रहे थे बेटी को परेशान

मानव नगर में ब्याही गई बेटी उर्मिला की मां ने बताया कि ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे। उन्हें समझाने के लिए ही हम आए थे कि हमला कर दिया। पुलिस में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।