...और ऐसे आई मौत : घाटी पर आगे चढ़ने की बजाय पीछे लुढ़का ट्रक, पिकअप वाहन को लिया चपेट में, तीन की मौत

...और ऐसे आई मौत : घाटी पर आगे चढ़ने की बजाय पीछे लुढ़का ट्रक, पिकअप वाहन को लिया चपेट में, तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ काफी मशक्कत के बाद आधी रात को निकाले जा सके तीनों के शव

⚫ फरार ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जनवरी। ट्रक रूपी मौत आगे आगे रफ्तार से चल रही थी। अचानक आई तकनीकी खराबी। ट्रक आगे बढ़ाने की बजाय पीछे रिवर्स होने लगा। इसी दौरान पीछे आ रहे वाहन को ट्रक ने पीछे धकेलते हुए न केवल उसे सड़क किनारे गिराया बल्कि वाहन भी पीछे वाले वाहन के ऊपर गिर गया। हादसे में पीछे वाहन में सवार  तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा रतलाम झाबुआ मार्ग पर सोमवार रात को हुआ। उंडवा के समीप कोयला घाटी में सोमवार रात को टाइल्स से भरा एक ट्रक झाबुआ से रतलाम की ओर आ रहा था। चढ़ाई के दौरान ट्रक में खराबी आने के कारण आगे बढ़ाने की बजाय अचानक पीछे (रिवर्स) आने लगा। पीछे चल रहे एक लोडिंग वाहन पिकअप वैन चालक कुछ समझ पाता, उसके पहले ही ट्रक ने उसे पीछे धकेलना शुरू किया। इस घटना में पीछे वाला सड़क किनारे होकर गिर गया। उसके ऊपर ट्रक भी जा गिरा, जिससे वाहन पिचक गया और उसमें सवार रतलाम के दो लोगों की मौत हो गई वही एक  झाबुआ जिले का है। 

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50 वर्ष, निवासी झाबुआ), रियाज अहमद (48 वर्ष, निवासी रतलाम) और जफर शकूर (52 वर्ष, निवासी रतलाम) के रूप में हुई है। 

काफी मशक्कत के बाद निकल जा सके तीनों के शव

बिलपांक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन और जेसीबी की मदद से लगभग ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, पोस्टमार्टम हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है