उपलब्धि सरोकार : इंस्पायर अवार्ड में रतलाम जिले की तनीष कुंवर का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

उपलब्धि सरोकार : इंस्पायर अवार्ड में रतलाम जिले की तनीष कुंवर का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

⚫ 55 जिलों के 250 विद्यार्थियों ने की सहभागिता

⚫ रतलाम जिले से शामिल हुए 15 प्रतिभागी

हरमुद्दा
रतलाम, 30 दिसंबर। इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए दसवीं की छात्रा तनीष कुंवर सोलंकी का मॉडल चयनित हुआ है। राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी में 55 जिलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। रतलाम जिले से सत्र 2023-24 एवं 24-25 के 15 प्रतिभागियों ने इसमें सहभागिता की।

यह बना है मॉडल

रतलाम जिले की छात्रा तनीश का मॉडल महिलाओं की सुरक्षा के लिए जैकेट से संबंधित है जिसे पहनकर कोई लड़की या महिला अकेले कहीं बाहर जाती है और उसके साथ छेड़छाड़ होती है तो तुरंत पेरेंट्स को सूचना मिल जाती है, लोकेशन भी सेंड हो जाती है।

बधाई एवं शुभकामनाएं की प्रेषित

छात्रा सोलंकी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर चयनित छात्रा एवं मार्गदर्शी शिक्षक शाहरुख को जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय, एपीसी मुकेश ठन्ना ने बधाई प्रेषित की है। राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

प्रदेश में तीसरा स्थान

उल्लेखनीय है कि 2025- 26 इंस्पायर अवॉर्ड आइडियाज अपलोड में 4669 आइडियाज अपलोड कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अभी चयन की प्रक्रिया होनी शेष है।