शीतलहर के चलते कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं

शीतलहर के चलते कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं

शीतलहर के चलते कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं

2 दिन पहले वाले आदेश में फिर संशोधन

 हरमुद्दा
रतलाम 26 जनवरी। वर्तमान में शीतऋतु के दौरान शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने एवं तापमान में निरंतर गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों का संचालन 9:00 बजे के पूर्व नहीं किया जाएगा।


कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर  2 दिन पहले आदेश निकाला था कि स्कूलों का संचालन पूर्व समय अनुसार किया जाएगा, मगर मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए उसमें पुनः संशोधन करना पड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, एम.पी.बी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12वीं तक कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा।