अपहरण के बाद हत्या : परिजनों ने शव रख कर किया प्रदर्शन

अपहरण के बाद हत्या : परिजनों ने शव रख कर किया प्रदर्शन

आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके मकान को तोड़ने की मांग

⚫ रंजिश को लेकर हुआ अपहरण और हत्या

 हरमुद्दा
रतलाम, 03। जिले के आलोट में रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इससे तनाव पैदा हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई। प्रशासन ने अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और भी गिरफ्तार या हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार के शुक्रवार रात को आलोट से एक युवक मनीष माली (22) का अपहरण किया गया था। आरोपी उसे उज्जैन जिले की सीमा में ले गए, जहां उसकी हत्या कर शव को एक घर में छिपा दिया गया। जैसे ही हत्या की खबर फैली, शनिवार शाम से ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को थाने के घेराव के बाद, रविवार सुबह परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। मनीष के पिता दिनेश का कहना था कि करीब डेढ़ 2 साल पहले विवाह समारोह में मयंक का नामक युवक से लड़ाई झगड़ा हुआ था। 

दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान परिजनों और स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी की। उनकी मांगें है कि​हत्या के आरोपियों का शहर में सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए। ​अपराधियों के अवैध निर्माणों और मकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। ​मामले की त्वरित सुनवाई कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।

जन भावनाओं को देखते हुए कार्रवाई शुरू

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने जनभावनाओं और कानून सम्मत कार्रवाई के तहत आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारियां होने की सम्भावना बताई जा है। पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि हत्या के पीछे के असल कारणों का खुलासा हो सके।