साडू की जान लेने वाले हत्यारे साडू को किया पुलिस ने गिरफ्तार

साडू की जान लेने वाले हत्यारे साडू को किया पुलिस ने गिरफ्तार

दोनों साडू भाई में चल रहा था विवाद, फावड़े से किया था हमला

⚫ उपचार के दौरान हुई मौत

हरमुद्दा
रतलाम, 2 मई। आपसे बात के चलते साडू की जान लेने वाले हत्यारे साडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त हावड़ा भी जब्त किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की ताल पुलिस ने फरियादी कमलसिंह पिता सेवाराम आंजना, निवासी अन्तर्रालिया नागदा जंक्शन थाना नागदा, जिला उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः लगभग 08:00 बजे उसके साढ़ू मुकेश पिता जगदीशलाल आंजना, निवासी मांगरोला थाना बडावदा द्वारा आपसी विवाद के चलते बड़े साढ़ू श्यामलाल के सिर पर फावड़े से प्राणघातक हमला किया गया। घटना के संबंध में थाना ताल पर अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपचार के दौरान 25 अप्रैल

2026 को घायल श्यामलाल पिता बद्रीलाल आंजना, निवासी गुराडियालालमुँहा थाना दलौदा जिला मंदसौर की सिविल अस्पताल अहमदाबाद में मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

इंदौर जिले के बेटमा से किया गिरफ्तार

घटना के पश्चात आरोपी मुकेश आंजना फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं संभावित स्थानों पर दबिश के आधार पर आरोपी को इंदौर जिले के बेटमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का फावड़ा जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी चौकी प्रभारी खारवाकला, उपनिरीक्षक के.के. सिंह, आरक्षक प्रीतम लोहार एवं सैनिक विनोद सिंह की सराहनीय भूमिका रही।