सेहत सरोकार : गुलाब चक्कर में 11 दिवसीय योग शिविर शुरू
⚫ नर नारी योग के लिए समय निकाले : ओम प्रकाश मिश्र
हरमुद्दा
रतलाम, 12 मार्च। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, युवा भारत रतलाम, अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से 11 दिवसीय नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग ध्यान शिविर गुलाब चक्कर में 12 मार्च को सुबह 6 बजे शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी ओम प्रकाश मिश्र, समाजसेवी श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन के नरेंद्र श्रेष्ठ, नव योग शिक्षक विवेक शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत योग शिविर संयोजक अजीत जैन, विशाल कुमार वर्मा द्वारा शाल मालाओं से सम्मानित किया गया।

योग मार्ग पर चलना जरूरी
मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि शरीर बाहरी रूप से हार्ड वेयर के समान है, वही मन आंतरिक अंग साफ्टवेयर की तरह है, जो एक दुसरे के सहयोगी हैं। वर्तमान समय में सभी के लिए योग मार्ग पर चलना अति आवश्यक हो गया है।
Hemant Bhatt