चड्डी-बनियान गैंग: गुजरात से रतलाम आकर चोरी करने वाली गिरोह के दो सगे भाई सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 

चड्डी-बनियान गैंग: गुजरात से रतलाम आकर चोरी करने वाली गिरोह के दो सगे भाई सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 

⚫ सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद

⚫ चोरी का माल खरीदने वाला सर्राफा व्यापारी भी गिरफ्तार

हरमुद्दा
​रतलाम, 9 अक्टूबर।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने रतलाम में दहशत फैलाने वाली 'चड्डी-बनियान गैंग' के चार सदस्यों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला एक सर्राफा व्यापारी खरीदार भी शामिल है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एएसपी पन्द्रो

पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार पन्द्रो ने बताया कि जिले में चोरी के लंबित मामलों के खुलासे और फरार अपराधियों की धरपकड़ के में बड़ी सफलता मिली है। प्रेस वार्ता में सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रभारी अमित कोरी भी मौजूद थे।

​गुजरात से आकर पिछले 8 महीनों से दे रहे थे वारदात को अंजाम

​औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान सामने आया कि गुजरात के दाहोद जिले (थाना जैसावाड़ा) से कुछ शातिर बदमाश समूह बनाकर पिछले आठ महीनों से रतलाम की विभिन्न कॉलोनियों को निशाना बना रहे थे। यह गैंग वारदात के समय चड्डी-बनियान पहनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी।

​चोरी का माल खरीदने वाला 74 वर्षीय आरोपी भी चढ़ा हत्थे

​पुलिस की सख्त पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने कबूला कि वे चोरी के आभूषण गुजरात के दाहोद निवासी मणिशंकर उर्फ पोपटलाल पांचाल को बेचते थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माल खरीदने वाले 74 वर्षीय आरोपी पोपटलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

​जब्त सामग्री

​पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मशरूका बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं।

⚫ ​चांदी के आभूषण: 1 किलो 200 ग्राम

⚫ ​सोने के आभूषण: 40 ग्राम

⚫ ​नकद राशि: ₹9,000/-

​गिरफ्तार आरोपी

⚫ ​कालू पिता भीमा उर्फ भीमजी (निवासी- आमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात)

⚫ ​नभला पिता भीमा उर्फ भीमजी (निवासी- अमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात)

⚫ ​मालाभाई पिता जोटाभाई उर्फ जोर सिंह मावी, उम्र 56 वर्ष (निवासी- तालाब फलिया, वाडवा, थाना जैसावाड़ा, गुजरात)

⚫ ​मणिशंकर उर्फ पोपटलाल पिता केशवलाल पांचाल, उम्र 74 वर्ष (निवासी- आम्बली, थाना जैसावाड़ा, गुजरात) — माल खरीदार

​एक आरोपी फरार, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

​मामले में एक अन्य आरोपी संजयभाई पिता दलसिंह मावी (निवासी- वाडवा, जिला दाहोद) फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी, जिससे रतलाम व आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कटारा, देवीलाल पाटीदार,  ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक अनिल सोलंकी, निलेश पाठक, अभिषेक पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, गोविन्द गेहलोत, दीपक मकवाना, जीवन विश्वकर्मा थाना माणकचौक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका

उप पुलिस अधीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक उदयभान राय, प्रधान आरक्षक राधु भिंडे, आरक्षक विजयसिंह मालवीय, राणा प्रताप, ओम पारगी, गौरव भारती, कलसिंह मईडा व सायबर सेल से उप निरीक्षक जीवन बारिया, विपुल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।