आरडीए का पद ग्रहण : 10: 29 पर ली शपथ, 12:06 पर पदभार ग्रहण किया आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और टीम ने
आरडीए का पद ग्रहण : 10: 29 पर ली शपथ, 12:06 पर पदभार ग्रहण किया आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और टीम ने
⚫ पूर्व मंत्री बैठे रहे आम जनता में
⚫ कैबिनेट मंत्री के कहने पर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे मनवार करने, लाए मंच पर
⚫ सांसद अनिता नागर सिंह चौहान का मंच पर आगमन 11: 29 बजे
हरमुद्दा
रतलाम, 2 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और उनकी टीम ने शनिवार को डेढ़ घंटा विलंब से 10:29 पर आम जनता के सामने शपथ ली। आयोजन में शामिल होने के लिए पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी आए और वह आम जनता के बीच कुर्सी पर बैठ गए। आरडीए की नई टीम ने 12:06 पर पदभार ग्रहण किया। कई समाज एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत सम्मान किया।

आयोजन में मौजूद आमजन
शनिवार को तय कार्यक्रम से तकरीबन 90 मिनट विलम्ब से रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर शामियाने में पद ग्रहण समारोह शुरू हुआ।
पूर्व मंत्री को लाए मंच पर

हाथ जोड़कर कहते हुए "मैं यही बढ़िया हूं" श्री कोठारी
आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भी आए और वह आम जनता के लिए लगी कुर्सी पर बैठ गए। मंच से जब नजर पड़ी तो कैबिनेट मंत्री के कहने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उन्हें मंच पर लाने के लिए पहुंचे मगर श्री कोठारी कहने लगे, "मैं यहीं पर बढ़िया हूं।" आखिरकार मान मनुहार के बाद में मंचासीन हुए।

मनुहार के बाद मंच पर आते हुए पूर्व मंत्री श्री कोठारी
यह थे मंचासीन
मंच की अग्रिम पंक्ति में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, रतलाम विकास प्राधिकरण के मनोनीत उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी, रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य मौजूद थे। पीछे की पंक्तियों में भाजपा नेत्री और नेताओं के साथ आरडीए के सदस्य राजेंद्र सिंह राठौर, धीरज व्यास, राजेंद्र मौर्य, राखी व्यास और किरण महावर मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों तथा नव मनोनीत का पुष्प गुच्छ से स्वागत रतलाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय शर्मा ने किया। संचालन विकास शेवाल ने किया। आभार आरडीए के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने माना।
10:29 पर कैबिनेट मंत्री ने दिलाई शपथ

उपाध्यक्षद्वय श्री काकानी एवं श्री सोनी को शपथ दिलाते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप

सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने 10:29 पर अध्यक्ष श्री पोरवाल को शपथ दिलाई। तत्पश्चात उपाध्यक्षद्वय और अंत में पांच सदस्यों को भी शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री श्री कोठारी ने विचार व्यक्त किए और मंच से चले गए, उन्हें किसी आयोजन में जाना था।
श्री कालिका माता जी की तरफ पीठ बनी चर्चा का विषय
आयोजन में मौजूद आम जन चर्चारत रहे। आपस में बातचीत करते हुए सुने गए कि आरडीए की पूरी टीम में माताजी की तरफ पीठ करके शपथ ली। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मंच आरडीए ऑफिस के सामने बनना था और माता जी के गेट की तरफ मुंह होना था।
2 दिन से आमजन परेशान
कुछ लोग यह भी चर्चा करते नजर आएगी पूरी सड़क जाम कर दी। 2 दिन से आमजन परेशान है। जिम्मेदारों ने आमजन की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा और सड़क पर पद ग्रहण समारोह आयोजित कर दिया।
11: 29 पर सांसद श्रीमती चौहान आई मंच पर
कार्यक्रम जब समापन की ओर था। आरडीए के अध्यक्ष श्री पोरवाल 6 मिनट बोल चुके थे, तब 11:29 पर सांसद अनीता नागर सिंह चौहान मंच पर आई। आरडीए के मुख्य कार्यालय अधिकारी ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। हालांकि देर से आने के लिए उन्होंने क्षमा भी मांगी।
अभिजीत मुहूर्त के इंतजार में कक्षा में बैठे रहे कैबिनेट मंत्री और अन्य
कार्यक्रम के समापन के पश्चात मंच पर विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत सम्मान किया जा रहा था। इधर रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कक्ष में कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा, सांसद श्रीमती चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय, मीडिया कर्मी मौजूद थे। मंत्री जी श्री उपाध्याय को कहने लगे कितनी देर है। तब श्री उपाध्याय ने कहा बस दो-चार मिनट और अभिजीत मुहूर्त शुरू हो चुका है।
12:06 पर पदभार ग्रहण

आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल ने अपने कक्ष में 12:06 पर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया।

उपाध्यक्ष श्री सोनी हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण करते हुए

उपाध्यक्ष श्री काकानी हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण
इसी तरह उपाध्यक्षद्वय श्री सोनी व श्री काकानी तत्पश्चात सदस्य श्री मौर्य, श्री राठौर, श्री व्यास, श्रीमती व्यास व श्रीमती महावर ने हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात अध्यक्ष कक्ष का मुख्य दरवाजा खोला गया।
2011 में बना रतलाम विकास प्राधिकरण

रतलाम विकास प्राधिकरण के पहले अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी बने और 2 सितंबर 2011 को पदभार ग्रहण किया था। जो कि दिसंबर 2013 तक रहे। 26 महीने कुछ दिन अध्यक्ष रहे। इसके बाद से आईएएस अधिकारियों का कब्जा रहा। 22 अप्रैल 2023 में फिर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई अशोक पोरवाल की। कुछ माह बाद ही चुनाव के पहले 13 फरवरी 24 को पद छोड़ना पड़ा। श्री पोरवाल 9 महीने कुछ दिन ही कुर्सी पर बने रहे। तब से आरडीए अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। जब कुर्सी खाली रही, तब 11 आईएएस अधिकारियों का कुर्सी पर कब्जा रहा। जिन्होंने रतलाम विकास प्राधिकरण के बैनर तले कुछ भी नहीं किया। बस बोर्ड पर नाम बदलता रहा।
Hemant Bhatt