भाजपा कार्यालय में महालक्ष्मी पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
हरमुद्दा
रतलाम 21 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महालक्ष्मी पूजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने माता पूजन कर सर्वजन के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने बहीखाता पूजन किया। पूजन विधि पंडित अनिल कुमार जोशी ने संपन्न कराई।

Hemant Bhatt