श्रद्धांजलि : रतलाम के ज्योतिर्विद पंडित दुर्गा शंकर ओझा का निधन

श्रद्धांजलि : रतलाम के ज्योतिर्विद पंडित दुर्गा शंकर ओझा का निधन

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 16 अप्रैल। श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गा शंकर ओझा गामोठ का गुरुवार रात को निधन हो गया, वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार शुक्रवार को त्रिवेणी मुक्ति धाम पर होगा। 

प्रसिद्ध कर्मकांडी विद्वान पंडित स्वर्गीय बसंतीलाल जी भट्ट के प्रमुख शिष्यों में से थे। स्वर्गीय नारायण जी गामोठ के सुपुत्र एवं स्वर्गीय मांगीलाल जी गमोट के अनुज 78 वर्षीय पंडित ओझा भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। कुछ समय से अस्वस्थ थे और संक्रमण का उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। पंडित विजय व संजय ओझा के काकाजी ,राजेश, शैलेंद्र गामोठ के पूज्य पिताश्री, सावन, संकल्प, कल्प के दादाजी थे। पंडित ओझा की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे निवास स्थान धनजी भाई का नोहरा से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्ति धाम जाएगी। पंडित ओझा के निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई।