लोकायुक्त की कार्रवाई : सीमांकन के लिए रुपए लेने वाले पटवारी कैलाश को पकड़ा रंगे हाथों

लोकायुक्त की कार्रवाई : सीमांकन के लिए रुपए लेने वाले पटवारी कैलाश को पकड़ा रंगे हाथों

मामला सैलाना तहसील का

⚫ मांग हुई थी 30000 की, 7000 कर दिए थे कम

⚫ 3000 ले लिए थे पहले, 20000 लेते ही धाराया

हरमुद्दा
रतलाम, 16 अप्रैल। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के कब्जे से ₹20000 भी मिले हैं। लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बीच में रिश्वतखोर पटवारी

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अडवानिया के जितेंद्र पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर लगभग 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। सीमांकन के लिए पटवारी कैलाश वडख्या से संपर्क किया, तो पटवारी ने काम के बदले 30 हजार रुपए की मांग की। 

23000 में हुआ था सौदा तय

जब पाटीदार ने पटवारी कैलाश को राशि कम करने के लिए निवेदन किया तो ₹7000 कम कर दिए। पहली बार में ₹3000 पटवारी ले चुका था एक मुश्त राशि ₹20000 देने के पहले श्री पटवारी ने 10 अप्रैल को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन को शिकायत की।

लोकायुक्त पुलिस ने बनाई योजना की कार्रवाई

लोकायुक्त टीम योजना के अनुसार कार्रवाई के लिए मौजूद रही और सैलाना तहसील के नायब नाजिर कक्ष में पटवारी कैलाश वडख्या ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली। लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह थे टीम में

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश श्याम शर्मा मौजूद रहे।