हादसा : चांदनी चौक क्षेत्र में बंदूक की दुकान में विस्फोट से तीन झुलसे, इंदौर किया रेफर

हादसा : चांदनी चौक क्षेत्र में बंदूक की दुकान में विस्फोट से तीन झुलसे, इंदौर किया रेफर

क्षेत्र में मचा हड़कंप

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची

⚫ महापौर भी पहुंचे घटनास्थल

हरमुद्दा
रतलाम, 26 जनवरी। शहर के चांदनी चौक क्षैत्र में बन्दुक की दुकान के अंदर हुए तेज विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भयानक विस्फोट में दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलसे है। जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहा तीनो की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज बाद इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लेब के अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता करने में जुट गए। 


सोमवार को दोपहर शहर के मुख्य बाजार चांदनी चौक के लक्कड़पीठा रोड पर एक बन्दुक की दुकान में वेल्डिंग के दौरान भयंकर विस्फोट हो गया। बन्दुक की दुकान में बारूद होने से आग भभक उठी और तीन लोग गंभीर झुलस गए। हादसा इतना भयानक था कि झुलसे लोग रोड पर आ गए। क्षेत्रीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

तीनों को किया इंदौर रेफर

हादसे में हुए गंभीर घायल दुकान फुसुफ़ अली निवासी सुतारो का वास, वेल्डिंग कारीगर शेख रफीउद्दीन निवासी बाईजी का वास, साथी नाज़िर निवासी अर्जुन नगर को तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उनकी हालत गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज के बाद डॉक्टर ने इंदौर रेफर

अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़िया और पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक लेब की टीम ने भी अधिकारियों के साथ घटना स्थल को मौका मुआवना किया। 

महापौर भी पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलने पर महापौर प्रहलाद पटेल भी पहुंचे। पुलिस को मौके से खाली कारतूस और बारूद मिला। पुलिस ने दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में रखी बन्दूकें एवं सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारी विस्फोट की विस्तृत जानकारी में जुटे हुए है।