नाकाबंदी : 8 लाइन पर देशी प्लेन शराब की पेटियों के साथ चैनपुरा का बाबू गिरफ्तार

नाकाबंदी : 8 लाइन पर देशी प्लेन शराब की पेटियों के साथ चैनपुरा का बाबू गिरफ्तार

कार से गुजरात की ओर शराब ले जाने की फिराक में था

⚫ 5 लाख की कार सहित ₹26 हजार की शराब जब्त

हरमुद्दा
रतलाम 29 जुलाई। जिले के आदिवासी अंचल के चैनपुरा का बाबू कार से देशी शराब की 7 पेटियों लेकर गुजरात की ओर जाने वाला था, तभी पुलिस ने नाकाबंदी की। 8 लाइन पर तलाशी के दौरान डिक्की से 26 हजार रुपए से अधिक की शराब मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई। मुखबिर के बताए स्थान पर नाका बंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध कार क्रमांक  MP-09-CG-3105 आई तो उसे रोका गया। चालक बाबू (33) पिता केशाजी गुर्जर निवासी ग्राम चैनपुरा, थाना रावटी जिला रतलाम से पूछताछ की गई। कार की तलाशी लेने पर अवैध रूप से लेजा जा रही 7 पेटी 54 बल्क लीटर देशी अवैध प्लेन शराब जब तक की गई जिसकी कीमत 26250 रुपए है।

कोई दस्तावेज नहीं थे बाबू के पास शराब के संबंध में

शराब रखने ,परिवहन करने तथा लाने ले जाने के परमिट लायसेन्स बाबू के पास नहीं थे। आरोपी बाबू गुर्जर के विरूद्ध अपराध क्रमांक - 565/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस बाबू से पूछताछ कर रही है कि वह शराब कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।