श्रद्धांजलि : वीरेंद्र मेहता का निधन, किए नेत्रदान

श्रद्धांजलि : वीरेंद्र मेहता का निधन, किए नेत्रदान

हरमुद्दा

रतलाम, 3 मई। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी निवासी  वीरेन्द्र मेहता के निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान करवाए।मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने समाज को प्रेरणा दी है।

समाजसेवी हेमंत मूणत ने बताया कि शोक की इस घड़ी में भी मेहता परिवार ने संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह किया। नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश मेहता एवं विशाल गादिया ने परिवारजनों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया। इनकी प्रेरणा से पुत्री डिम्पल, योगिता, पुत्र जिनेन्द्र मेहता सहित समस्त परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की अनुमति प्रदान की। गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. ददरवाल ने परमानंद राठौड़ के सहयोग से नेत्र संरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की। स्व. वीरेन्द्र मेहता की आंखें दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला भरेंगी। 

यह थे मौजूद

इस दौरान गोपाल राठौड़ पतरा वाला, गिरधारीलाल वर्धानी, विशाल गादिया, अभय पिरोदिया, नीलेश गोधा, हर्ष मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।