जावरा से कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले सैयद औसाफ को किया राजस्थान से गिरफ्तार
⚫ आरोपी के कब्जे से कर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
⚫ चोर की तलाश में कई जगह गई पुलिस की टीम
हरमुद्दा
रतलाम, 13 मार्च। जिले के जावरा से कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान से चोर सैयद और औसाफ अली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिया है। चोर की तलाश में पुलिस की कई टीम में अलग-अलग राज्यों में गई थी।

पुलिस दीक्षा के अमित कुमार के निर्देश पर जावरा पुलिस ने चोर की तलाश में विशेष टीम बनाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया।
फरवरी में हुई थी वारदात
24 फरवरी 2026 को फरियादी महेन्द्र पिता घनश्याम चावला (48)निवासी तिलक नगर जावरा ने थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट किया कि 19 20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात में कोई अज्ञात बदमाश उसकी मारुति ईको कार क्रमांक - MP43 CB1398 और कार में रखा इलेक्ट्रांनिक का सामान चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 58 /2026 धारा- 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
कई जगह गई पुलिस टीम
घटना की गंभीरता के मद्देनजर थाना जावरा शहर की पुलिस टीम द्वारा जावरा, कोटा (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश ), सवाई माधौपुर ,पीरन कलीयर ( उत्तराखंड ) गई। करीबन 500 सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपी सैयद औसाफ अली पिता शौकत अली (37) निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान) को ट्रेस किया।
कार पर लगा दी राजस्थान के नंबर प्लेट
आरोपी को कोटा से गिरफ्तार कर आरोपी किया। निशादेही पर ईको कार क्रमांक MP43 CB1398 को जिस पर आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के लिए अन्य ईको कार क्रमांक RJ27 CB7488 की नम्बर प्लेट लगा दी गई थी जिसको कोटा से मय चोरी गए अन्य इलेक्ट्रांनिक सामान के जब्त किया। जिसकी कीमत 5 लाख 40000 रुपए आंकी गई हैं। पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से अन्य अपराध व सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों के बारे मे पूछताछ की जा रही है ।
यह किया जब्त
⚫ मारुति ईको कार क्रमांक MP-43-CB-1398
⚫ 18 इंडक्शन चूल्हे।
⚫ 5 वॉटर हीटर।
⚫ 2 मिक्सर।
⚫1 सीलिंग फैन सहित अन्य सामान शामिल
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार चोर को गिरफ्तार करने में निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, सहायक उप निरीक्षक नरेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, नारायणसिंह, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, आकाश परिहार, रामप्रसाद मीणा, ललीतसिंह जगावत, सायबर सेल आरक्षक तुषार की सराहनीय भूमिका रही ।
Hemant Bhatt