दुर्घटना : दो वाहन में भिड़ंत, 7 घायल, दो गंभीर

दुर्घटना : दो वाहन में भिड़ंत, 7 घायल, दो गंभीर

घटना की सूचना दी राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम पर

⚫ तत्काल एफआरवी वाहन मौके पर पहुंचा

⚫ घायलों को लाया अस्पताल

हरमुद्दा
रतलाम, 13 मार्च। रतलाम जिले के थाना बड़ावदा क्षेत्र में बाबा फरीद दरगाह के समीप एक तूफान वाहन और छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) की भिड़ंत हो गई। मदद के लिए राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर घटना की जानकारी दी। तत्काल मौके पर एफआरवी वाहन पहुंचा। घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया। सभी को समय पर उपचार मिल गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को दो वाहनों में हुई भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए जिनमें दो की स्थिति गंभीर थी। घटना की जानकारी संबंधितों ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। तत्काल मौके पर एफआरवी क्रमांक 13 को मौके के लिए रवाना किया गया।

दिखाई दोनों ने तत्परता

मौके पर पहुंचकर डायल 112 स्टाफ आरक्षक अंतर सिंह एवं पायलट अंकित परमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 

घायलों को मिली समय पर चिकित्सा व्यवस्था

गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल जावरा में भर्ती कराया गया। डायल 112 टीम की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।