लोकायुक्त की कार्रवाई : ₹6000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी प्रवीण जैन को पकड़ा रंगे हाथों
⚫ महिला श्यामू बाई से नाम परिवर्तन के एवज में मांगे थे रुपए
⚫ लोकायुक्त को की महिला ने शिकायत
⚫ योजना पद्धति तरीके से पटवारी के निजी कार्यालय पर हुई कार्रवाई
⚫ आवास योजना में घर बनाने के लिए जरूरत थी डायवर्सन की
हरमुद्दा
रतलाम, 21 मई। लोकायुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए जिले की जावरा तहसील के पटवारी प्रवीण जैन को रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा है। पटवारी जैन ने महिला आवेदक से डायवर्सन करने के एवज में ₹6000 की रिश्वत की मांग की थी। महिला की शिकायत पर लोकायुक्त दल ने कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामू बाई निवासी बामनखेड़ी जौरा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर शिकायत की।

आवास योजना में घर बनाने के लिए जरूरत थी डायवर्सन की
महिला ने शिकायत में बताया कि हुसैन टेकरी रोड जौरा में उसका 525 वर्ग फुट का प्लॉट है, जिस पर उसे आवास योजना में घर बनाने हेतु डायवर्सन कराना है। जब वह प्लॉट के डायवर्सन के लिए हल्का पटवारी 28 ग्राम बामनखेड़ी तहसील जावरा प्रवीण जैन से मिली तो उसके द्वारा उस से 6000 रुपए रिश्वत की मांग की।
निजी कार्यालय से पकड़ा पटवारी को

रिश्वत खोर पटवारी को पढ़ते हुए दल के जिम्मेदार
शिकायत पर प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए बुधवार को ट्रैप किया गया। आरोपी पटवारी प्रवीण जैन को उसके जावरा के सागर पैसा मोहल्ले में स्थित निजी कार्यालय में आवेदिका से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा।
यह है दल में शामिल
लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई के दल में डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत
आरक्षक अनिल अटोलिया, नेहा मिश्रा, शिवकुमार शर्मा और बाबू रमेश डावर थे।
Hemant Bhatt