सामाजिक सरोकार : जोश, जुनून और उत्साह के साथ उम्दा प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने किया अभिभूत

सामाजिक सरोकार : जोश, जुनून और उत्साह के साथ उम्दा प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने किया अभिभूत

⚫ श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव 

⚫ प्रतिभा दिखाने का माध्यम होते हैं स्कूल के वार्षिकोत्सव : अनिल पाटीदार

⚫ एकाग्र मन से किए गए कार्य प्रभु की कृपा से होते हैं सफल : राकेश पोरवाल

⚫ पूरे मनोयोग से भाग लेकर देते हैं प्रतिभा का परिचय : गोपाल वर्मा

हरमुद्दा
रतलाम, 20 दिसंबर। विद्यार्थियों ने जोश, जुनून और उत्साह के साथ एक से बढ़कर एक उम्दा प्रस्तुतियां देकर न केवल अपने प्रतिभा का परिचय दिया। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों को  प्रदर्शित कर खूब दाद बटोरी।

यह हुआ धौंसवास के श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के शुभारंभ अवसर पर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच अनिल पाटीदार और पत्रकार राकेश पोरवाल थे। अध्यक्षता प्राचार्य गोपाल वर्मा ने की।

दीप प्रज्वलन से शुरुआत

दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथि

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन  किया। सरस्वती वंदना नूतन मजावदिया ने प्रस्तुत की।

अतिथियों को किए स्मृति चिह्न भेंट

प्राचार्य वर्मा अतिथि पत्रकार श्री पोरवाल को स्मृति चिह्न देते हुए 

अतिथियों अनिल पाटीदार व राकेश पोरवाल को प्राचार्य गोपाल वर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य गोपाल वर्मा, शिक्षक राजीव पंडित, कमल सिंह, आशीष तिवारी व ललिता कदम ने किया। संचालन नूतन मजावदिया व आशीष तिवारी ने किया। आभार प्राचार्य वर्मा ने माना।

उम्दा प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत

बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए महाभारत का एक अंश, बरसाने की छोरी, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, पंजाबी सॉन्ग ,आरंभ है प्रचंड है, चार युगों का गीत, वृक्ष बचाओ, कहते हे हमको इंडिया वाले, कृष्ण जन्माअष्ठमी, ये देश हे वीर जवानो का सहित विभिन्न  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो स्कूल परिसर करतल ध्वनि से गूंज उठा। बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। विद्यार्थियों की उम्दा प्रस्तुतियों ने सभी को अभिभूत कर दिया।

इन सभी ने किए कार्यक्रम प्रस्तुत

प्रस्तुति के पश्चात खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थी

शिक्षक सीमा चौहान, बिना वर्मा, रमा टिलवानी, ललिता कदम, समता कुंवर राठौर ,सुनीता गहलोत व नूतन मजावदिया की सांस्कृतिक समिति के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। विद्यार्थी अंजलि, दिव्या, बेबी दामा, डॉली, राजकुमार, शीतल, निर्मल धामनिया, सुमित मालवीय, संजय, संध्या प्रजापत, फिरदौस, भूमिका कुंवर, नारायण, कोमल, नेहा सिसोदिया आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

प्रतिभा दिखाने का माध्यम होते हैं स्कूल के वार्षिकोत्सव

वार्षिक उत्सव बच्चों की प्रतिभा दिखाने का अवसर होते हैं। वार्षिकोत्सव बच्चों ने अच्छी तैयारी के साथ गरिमा पूर्ण व देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अनिल पाटीदार, सरपंच, धौंसवास

एकाग्र मन से किए गए कार्य प्रभु की कृपा से होते हैं सफल

लगातार अभ्यास करने से व्यक्ति सफल होता है। जीवन में किसी भी क्षेत्र में एकाग्र मन से किया गया कार्य प्रभु की कृपा से सफल होता है इसलिए व्यक्ति को लगातार अभ्यास करना चाहिए। 

राकेश पोरवाल, पत्रकार

पूरे मनोयोग से भाग लेकर देते हैं प्रतिभा का परिचय

बच्चे सांस्कृतिक, सामाजिक व खेल गतिविधियों में पूरे मनोयोग के साथ सक्रियता से भाग लेकर प्रतिभा का परिचय देते हैं। पूरी लगन से मेहनत कर सफल होते हैं। लहरों से डर कर कभी नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

गोपाल वर्मा, प्राचार्य श्री नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धौंसवास