नामली में यूरिया वितरण में गड़बड़ी मिलने पर व्यापारी हेमंत पर एफ आई आर दर्ज 

नामली में यूरिया वितरण में गड़बड़ी मिलने पर व्यापारी हेमंत पर एफ आई आर दर्ज 

स्टॉक रजिस्टर, बिल, मूल्य सूची भी नहीं मिली

हरमुद्दा
रतलाम 19 दिसंबर। नामली में यूरिया वितरण में अनियमितता के मामले में उर्वरक निरीक्षक कालु सिंह वसुनिया द्वारा उर्वरक व्यापारी हेमन्त सारस्वत के खिलाफ नामली थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है।

जांच में पाया गया कि टोकन प्रणाली के बावजूद केवल 33 किसानों को यूरिया दिया गया, जबकि 63 टोकनधारी किसानों को उर्वरक नहीं मिला। फर्म द्वारा स्टॉक रजिस्टर, बिल, POS स्लिप व मूल्य सूची भी प्रस्तुत नहीं की गई।