चुनाव : बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 23 अगस्त को

चुनाव : बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 23 अगस्त को

24 अगस्त को होगी मतगणना

⚫ 700 से अधिक मतदाता करेंगे 6 पदाधिकारी और 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान

⚫ नाम वापसी के बाद 21 अगस्त की शाम उम्मीदवारों की संख्या होगी स्पष्ट

हरमुद्दा
रतलाम, 8 अगस्त। बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 23 अगस्त को होगा। मतगणना 24 अगस्त को होगी। 6 पदाधिकारी और 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 700 से अधिक अधिवक्ता मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

मुख्य चुनाव अधिकार आशुतोष अवस्थी

मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय सचिव पदाधिकारी के साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।

700 से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

श्री अवस्थी ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदाता सूची में 700 से अधिक अधिवक्ता मतदाता हैं, जो अपने-अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 

रखना चाहिए पहचान पत्र

शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल व पेयजल सहित अन्य कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं होगी। सभी अधिवक्ता मतदाताओं को अपने साथ अधिवक्ता पहचान पत्र रखना चाहिए। 

चुनाव मैदान में कितने रहेंगे उम्मीदवार 21 की शाम को चलेगा पता

⚫ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अगस्त को शाम 5 बजे पश्चात किया जाएगा। 

⚫ नाम निर्देशन पत्र का वितरण 13 एवं 14 अगस्त को अपराह्न 12 से 4 तक होगा। 

⚫ 18 और 19 अगस्त को नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जमा कर सकेंगे। 

⚫ 21 अगस्त को सुबह 11 से 3:30 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन पत्र दे सकेंगे। 

⚫ 21 अगस्त को ही 3:30 बजे के पश्चात उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 

⚫ सभी निर्वाचन कार्यक्रम निर्वाचन कार्यालय अभिभाषक संघ रतलाम के अध्यक्ष कक्ष में होंगे।

23 तारीख को होगा मतदान

23 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जिला अभिभाषक संघ रतलाम के नवीन अभिभाषक संघ के नवीन कक्ष में मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना का कार्य 24 अगस्त को सुबह 11 बजे के पश्चात मतदान स्थल पर आरंभ होगा।