रिश्तों में खोट : लालच में दो जमाई ने ले ली दादी नानी सास की जान
⚫ कुछ माह पहले दादी सास से मांगे थे जमाई ने चांदी के कड़े
⚫ दोनों जमाई ने पहले गला दबाया और फिर फेंक दिया कुएं में
⚫ दोनों आरोपी जमाई के कब्जे से मिले चांदी के कड़े और अपराध में प्रयुक्त बाइक
हरमुद्दा
रतलाम, 1 नवंबर। चांदी की चमकने दो जमाई को इतना अंधा बना दिया कि दादी नानी सास की जान ले ली। इतना ही नहीं शव को कुएं में फेंक दिया। चांदी के कड़े लेकर बाइक पर रफू चक्कर हो गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी के साथ कुछ ही घंटे में दोनों आरोपी जमाई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी के कड़े और अपराध में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को माणकचौक थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम करमदी, मांगरोल रोड के किनारे स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला, जो कि बाद में सीताबाई के नाम से उनकी बेटी द्वारा ही पहचान की गई। सीताबाई (70) 10 दिन से लापता थी। उनके पैर में कड़े भी चांदी के कड़े थे, जो कि शव की शिनाख्त के दौरान नहीं मिले। थाना माणकचौक पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 बी.एन.एस. के तहत जांच प्रारंभ की गई।

मृतक सीताबाई
शॉर्ट पीएम में हुआ खुलासा, गला दबाने से हुई मौत
घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं एफएसएल टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। शव की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से होना पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह मामला हत्या का है।
टीम का किया गठन, हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक पातिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसके द्वारा तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की गई।
एक भाई की लड़की का पति तो दूसरा पोती का
पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ ही घंटे में पुलिस टीम ने गहन पूछताछ में आरोपियों दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (25 वर्ष) तथा नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मांगरोल से दादी नानी सास की हत्या कर कड़े निकलना कबूल किया। आरोपी जमाई नानालाल सीताबाई के भाई की लड़की का पति है।
दोनों जमाई के कब्जे से मिले यह सब
⚫ दो चांदी के कड़े (वजन लगभग 750 ग्राम) — अनुमानित मूल्य ₹80,000/-।
⚫ मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डिलक्स क्र. MP43 MJ 9635।
ऐसा किया दोनों आरोपी जमाई ने
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीताबाई बेटे रमेश की लड़की आरती (पोती) के घर मांगरोल में जमाई दिनेश के यहां पर कुछ माह पहले रहने गई थी, तब जमाई ने दादी सास से चांदी के कड़े मांगे थे, तब उन्होंने देने से मना कर दिया था। दादी नानी सास को उनके मायके बिलपांक मिलाने के लिए दोनों जमाई मोटरसाइकिल पर ले गए थे और मिलाकर ला रहे थे। तभी रास्ते में दोनों जमाई की नियत खराब हुई और सीताबाई का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। चांदी के कड़े निकाल कर शव को कुएं में फेंक दिया।
Hemant Bhatt