पुलिस कार्रवाई : इफ्तार और वसीम को पकड़ा 20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ

पुलिस कार्रवाई : इफ्तार और वसीम को पकड़ा 20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ

जा रहे थे गुजरात की कार में

⚫ ₹500000 मिले नगद भी

हरमुद्दा
रतलाम, 17 जनवरी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए इफ्तार और वसीम को पकड़ा जिनके कब्जे से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। ड्रग्स की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है, वहीं 5 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उप निरीक्षक राजेश मालवीय की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार क्र GJ05JE0428 को रोका।  जिसमें इफ्तार पिता ईकबाल खान जाति मेवाती मुसलमान (25) निवासी ग्राम दाउदखेडी थाना YD नगर मन्दसौर और वसीम पिता युसूफ खान जाति मीर पठान (25) निवासी ग्राम दाउद खेडी थाना YD नगर मन्दसौर सवार थे। इनके कब्जे से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 लाख रुपए नगद मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इनकी सराहनीय भूमिका

कार्रवाई करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडी, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार,  अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व  शांतिलाल बामनिया सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।