खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता के लिए बनाया कन्ट्रोल रूम
⚫ कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412-270416
⚫ सुबह 7 से शाम 7 बजे तक रहेगी सुविधा
हरमुद्दा
रतलाम 06 मार्च। वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन रतलाम द्वारा खाड़ी देशों में रह रहें जिले के निवासियों की सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो प्रातः 07 से शाम 07 बजे तक संचालित होगा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन इत्यादि हेतु पहुंचे हो, वे अथवा उनके परिजन यदि किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते है, तो वे इस कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकते हैं। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचना के आधार पर शासन एवं अन्य एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412-270416 है। ई-मेल आईडी dmratlam@nic.in पर भी संपर्क कर सकते है।
Hemant Bhatt