पोषण आहार में लापरवाही पर कार्रवाई: 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात

पोषण आहार में लापरवाही पर कार्रवाई: 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात

पर्यवेक्षक को दिया कारण बताओं नोटिस

⚫ 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गई

⚫ गंगा स्वंय सहायता समूह  का अनुबंध समाप्त 

हरमुद्दा
रतलाम 6 मार्च। आंगनवाडी केन्द्रों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। पोषण आहार में लापरवाही बरतने पर जो पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात करने के आदेश दिए गए, वहीं गंगा स्व समयता समूह का अनुबंध समाप्त करने की निर्देश भी दिए।  13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गई। पर्यवेक्षक को कारण बताओं नोटिस दिया गया है।


महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाडलिया घाटा जोधपूरा ग्राम के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा सांझा चुल्हा योजना अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्र पर पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं किया जा रहा पाया गया।

अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त

समूह की लापरवाही के कारण गंगा स्वंय सहायता समूह का महिला बाल विकास परियोजना बाजना से अनुबंध 6 मार्च को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। 

13 समूह की 1 दिन की राशि काटी

इसके साथ ही आंगनवाडी केन्द्रो पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नहीं होना एवं साफ-सफाई का स्तर संतोषजननक नहीं पाया जाने, पोषण आहार वितरण में अनियमितता, हितग्राहियों के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त तथा भोजन की गुणवत्ता नहीं पाए जाने के कारण कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार 9 आंगनवाडी केन्द्रो की पर्यवेक्षकों का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया। एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया । जिले के 13 स्थानीय स्व सहायता समुहों की एक दिवस की पोषण आहार की राशि काटी गई।

एक दिवस का वेतन राजसात

जारी आदेशानुसार  आंगनवाडी केन्द्र गढ़ी सैलाना की पर्यवेक्षक कंचन त्रिवेदी, आंगनवाडी केन्द्र जम्बुडिया सैलाना की पर्यवेक्षक अनिता खांदल, आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी भूतेडा जावरा ग्रामीण की ममता शर्मा, आंगनवाडी केन्द्र कलसीया-2 आलोट एवं आंगनवाडी लक्ष्मीपुरा आलेट की पर्यवेक्षक धापू मालवीय, आंगनवाडी केन्द्र डॉट की पूलिया रतलाम शहर-1 एवं आंगनवाडी केन्द्र नजरअली की चाल रतलाम शहर-1 की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, आंगनवाडी केन्द्र भाटो का वास रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक लक्ष्मी पंवार एवं आंगनवाडी केन्द्र अशोकनगर-1 रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक मालती शर्मा का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया।

 देयक अमान्य कर काटी गई राशि

आंगनवाडी केन्द्र कलसीया के राधा स्व सहायता समुह कलसीया, आंगनवाडी केन्द्र लक्ष्मीपुरा के स्वतंत्रता स्व सहायता समुह, आंगनवाडी केन्द्र डाट की पुलिया फ्रीगंज रतलाम के भेरूनाथ स्व सहायता समुह त्रिपोलिया गेट, आंगनवाडी केन्द्र नजरअली की चाल के  भेरूनाथ स्व सहायता समुह ,त्रिपोलिया गेट, डोगरे नगर-02 के नेहा स्व सहायता समुह जावरा रोड़ रतलाम, आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी कपिपलौदा के शुभम स्व सहायता समुह पिपलौदा, आंगनवाडी केन्द्र भाटखेड़ी के दिव्यमाला आजीविका स्व सहायता  समुह भाटखेडी , आंगनवाडी केन्द्र अर्जला के सावलिया स्व सहायता समुह अर्जला , आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी भूतेडा के महावीर स्व सहायता समुह भूतेडा, आंगनवाडी केन्द्र गढी खाखरापाडा के जय संतोषी मां स्व सहायता समुह , आंगनवाडी केन्द्र के जंबुडिया पार्वती स्व सहायता समुह जंबुडिया, आंगनवाडी केन्द्र अशोकनगर-01  के सोमू स्व सहायता समुह तेजा नगर रतलाम , आंगनवाडी केन्द्र रूडी का टापरा के कृष्णा स्व सहायता समुह का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि काटी  गई है।  

पर्यवेक्षक को दिया कारण बताओं नोटिस

आँगनवाडी केन्द्र जंबुडिया (बेडदा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑगनवाडी केन्द्र की स्थिति अत्यधिक असन्तोषजनक पाई गई साथ ही अनुबंधित स्व सहायता समुह द्वारा विगत छः माहों में मात्र तीन बार भोजन आया है। भोजन नहीं आने से केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नही किया जा रहा है जिस कारण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा पर्यवेक्षक (परिक्षेत्र बेड़दा) अनिता खांदल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है जिसका लिखित जवाब 03 कार्यदिवस के अंदर प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।