धर्म संस्कृति : 306 वर्ष प्राचीन श्री द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
⚫ शास्त्रीय गायक अनिरुद्ध मुरारी के भजनों पर मंत्र मुग्ध हुए भक्त
हरमुद्दा
रतलाम, 17 अगस्त। शहर के चांदनी चौक के समीप सुनारों की गली में स्थित प्राचीन श्री द्वारिकाधीश मंदिर, जो पालीवाल जी का निजी मंदिर है, करीब 306 वर्ष पुराने इस पवित्र स्थल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शनिवार, 16 अगस्त को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व ने भक्तों में अपार उत्साह और श्रद्धा का संचार किया।

श्री द्वारिकाधीश जी एवं पुजारी पालीवाल परिवार
द्वारकाधीश मंदिर के मुखिया एवं आयोजन-कर्ता श्री राम निवास-श्रीमती कांता बाई पालीवाल ने बताया सुबह 6 बजे पुजारी मुकेश पालीवाल और योगेश पालीवाल ने मंगल आरती और शृंगार के साथ दिन की शुरुआत की। इसके पश्चात 7:30 बजे आरती और भोग अर्पित किया गया, जिसमें 1008 विष्णुजी के नामों के साथ तुलसी पत्र चढ़ाए गए। 11 बजे से कथाओं का आयोजन हुआ, जबकि 12:30 बजे भोग लगाया गया। भगवान श्री द्वारकाधीश का आकर्षक अंगराग श्रृंगार किया गया, जो भक्तों के मन को मोहता रहा।
शास्त्रीय गायक अनिरुद्ध मुरारी के भजनों पर मंत्र मुग्ध हुए भक्त

शास्त्रीय गायक अनिरुद्ध मुरारी के भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु
शाम को शास्त्रीय भजन गायक अनिरुद्ध मुरारी द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई, जिसने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। भक्ति मंत्र मुग्ध हो गए। भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे संपूर्ण जगत में शांति, समृद्धि और खुशहाली स्थापित करें। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मुख्य आरती संपन्न हुई, इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जो भक्तों के लिए पवित्र क्षण रहा।
इनकी रही भागीदारी
इस अवसर पर श्रीमती विजयालक्ष्मी, श्रीमती नीलम पालीवाल, शांति बेन पालीवाल, सुशीला बेन, श्रीमती रत्ना पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, शिवम, हर्षित, चैतन्य, मीनू, कृतिका, आकृति और नेहा पालीवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और धार्मिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रामनिवास-कांताबाई पालीवाल ने सभी उपस्थित धर्मालुओं का आभार व्यक्त किया।
Hemant Bhatt