हादसा : करंट लगने से तलाकशुदा युवक की मौत
⚫ खेत पर सिंचाई के लिए गया था युवक
⚫ पुलिस पहुंची मौके पर
हरमुद्दा
रतलाम, 6 मार्च। युवक सिंचाई के लिए खेत पर पानी पिलाने के लिए सुबह 5 गया था। काफी देर तक घर नहीं आया, तब चिंतित परिजन खेत पहुंचे, जहां पर जितेंद्र अचेत व्यवस्था में मिला। पुलिस को खबर की गई। जितेंद्र को अस्पताल भेजा गया, जहां पर परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

मृतक जितेंद्र पाटीदार
मिली जानकारी के अनुसार जिले की सैलाना तहसील के बोदिना ग्राम निवासी जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार (35) शुक्रवार को बिजली आने पर सुबह 5 बजे सिंचाई के लिए खेत पर गया था जहां पर करंट लगने से गिर गया। काफी समय तक वह घर नहीं आया, तब परिजन खेत पर गए जहां पर जितेंद्र को अचेत जमीन पर पड़ा देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र को अस्पताल भेजा गया, जहां पर परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि खेत पर खुले में जो तार पड़े थे, वह बिजली कनेक्शन से बाहर निकले हुए थे या फिर विद्युत मंडल के तार टूट कर गिर गए।
तलाकशुदा था जितेंद्र
बताया कि मृतक के बड़े भाई जगदीश पिता ईश्वरलाल पाटीदार ने बताया कि जितेंद्र का पत्नी से पांच छह साल पहले तलाक हो गया था। परिजन दुसरी शादी के लिए वधु की तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hemant Bhatt