नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महू-नीमच हाईवे पर चलती ट्रकों से माल उड़ाने वाला कंजर गिरोह बेनकाब
⚫ 4 गिरफ्तार
⚫ 7 फरार
हरमुद्दा
रतलाम, 17 सितंबर। महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर तिरपाल काटने वाले एक शातिर अंतरप्रांतीय चोर गिरोह का थाना नामली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, हथियार, जहरीली शराब और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
⚫ जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत लगभग ₹8.59 लाख आंकी गई है।
⚫ ज़ब्त सामग्री (कुल मूल्य: ₹8,59,000/-)
⚫ लहसुन: 14 कट्टे (कीमत ₹1,05,000/-)
सरसों: 13 कट्टे (कीमत ₹4,30,000/-)
⚫ वाहन: 04 बिना नंबर की मोटरसाइकिलें (कीमत ₹2,80,000/-)
⚫ अवैध हथियार: 01 देशी पिस्टलनुमा कट्टा व 02 जिंदा कारतूस (कीमत ₹40,000/-)
⚫ अवैध शराब: 30 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब (कीमत ₹4,000/-)
रस्सी के सहारे चढ़ते थे ट्रक पर, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में गिरोह के चौंकाने वाले Modus Operandi (तरीके) का खुलासा हुआ है।
रेकी: चोरी की मोटरसाइकिलों पर 3-3 आरोपी सवार होकर हाईवे पर तिरपाल से ढके ट्रकों की रेकी करते थे।
निशाना: घाटी और स्पीड ब्रेकर जैसी जगहों को चुना जाता था, जहाँ ट्रकों की रफ्तार धीमी हो जाती थी।
चोरी: ट्रक के धीमा होते ही बाइक पर बीच में बैठा आरोपी रस्सी की मदद से चलती ट्रक पर चढ़ जाता था। इसके बाद तिरपाल काटकर माल नीचे फेंक दिया जाता था, जिसे पीछे आ रहे अन्य साथी समेट लेते थे।
ठिकाना: चोरी का माल हाईवे से आधा किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में छिपाकर रखा जाता था।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पान्द्रो, एसडीओपी अजय सारवान और थाना प्रभारी अमित कोरी की विशेष टीम गठित की गई थी। 16 सितंबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने धर्मेंद्र बापू के खेत पर घेराबंदी की।
गिरफ्तार आरोपी
⚫ अमन पिता दीपू सिसोदिया (उम्र 22 वर्ष, निवासी उखेड़िया, रतलाम) - इसके पास से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद।
⚫ राहुल पिता गोरिया हाड़ा (उम्र 30 वर्ष, निवासी उखेड़िया, रतलाम)
⚫ निखिल पिता बबलू हाड़ा (उम्र 23 वर्ष, निवासी उखेड़िया, रतलाम)
⚫ सोनू पिता राजेन्द्र सिसोदिया (उम्र 22 वर्ष, निवासी मेवासा, रतलाम)
फरार आरोपी, तलाश जारी
अनीश हाड़ा, चिंटू हाड़ा, अमित हाड़ा, अभिषेक सिसोदिया, आशीष चौहान, राजकुमार राणावत (सभी निवासी उखेड़िया) एवं धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया (निवासी मेवासा)।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (धारा 49-ए) और आर्म्स एक्ट (धारा 25/27) के तहत अपराध क्रमांक 406/2026 दर्ज किया है। गिरोह से हाईवे पर हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में नामली थाना प्रभारी अमित कोरी, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, साइबर सेल के आरक्षक तुषार सिसोदिया समेत पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt