धर्म संस्कृति : प्राचीन सिद्ध स्थल श्री गणपति की हुई महाआरती
⚫ समाज की जनगणना का हुआ श्री गणेश
हरमुद्दा
रतलाम 28 अगस्त। श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वावधान में प्राचीन सिद्ध स्थल श्री गणपति मंदिर रामगढ़ पर श्री गणेश चतुर्थी पर श्री गणपति की 108 दीपक से महाआरती हुई l इस अवसर पर रतलाम सिखवाल ब्राह्मण समाज की जनगणना हेतु आवेदन पत्र का विमोचन भी किया गया l

उल्लेखनीय है कि समाज की जनगणना सन 2011 में की गई थी l जिसका प्रकाशन प्रवाह बुकलेट के माध्यम से किया गया था 14 वर्ष पश्चात पुनः जनगणना की जा रही है l
इस अवसर पर श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया, संस्थापक न्यासी बालूलाल त्रिपाठी , वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास, गोपालकृष्ण व्यास, अनिल पांडया, गौरव त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती सपना त्रिपाठी, सोनू व्यास, शांतिलाल उपाध्याय, ललित बोहरा, शंकरलाल बोहरा , दीपक उपाध्याय, पूजा बोहरा, मेघा उपाध्याय सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे l
जनगणना से मिलेगी जानकारी
वर्ष 2011 में समाज की जनगणना के संपादक सतीश त्रिपाठी एवं संग्रहकरता अनिल पांडया ( खिचड़ीवाला ) एवं रवि व्यास ने बताया कि समाज की गणना की आवेदन 1 सितंबर से ब्राह्मणवास स्थित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ में स्कूल के समय प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य मिलेंगे, जमा भी स्कूल में होंगे l परिवार के मुखिया का रंगीन पासपोर्ट फोटो भी बुकलेट में प्रकाशित होगा l जनगणना के तहत समाज के शासकीय शिक्षक डॉक्टर, एडवोकेट, व्यापारी, शासकीय कर्मचारी, इंजीनियर ,अविवाहित , शिक्षा का स्तर आदि की तथ्यात्मक जानकारी भी एकत्रित की जाएगी l बुकलेट का प्रकाशन वर्ष 2026 में किया जाएगा l समाज से सहयोग का आह्वान किया गया है l
Hemant Bhatt