कारोबार सरोकार : सांस्कृतिक धरोहर को लेकर फैशन शो 17 मई को
⚫ सांस्कृतिक परिधानों की होगी अनूठी प्रस्तुतियां
⚫ देश के दर्जनों मॉडल होंगे एकत्र
हरमुद्दा
रतलाम, 16 मई। सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए 17 मई फ़ैशन शो का आयोजन होगा। इसके तहत रतलाम एवं देश की सांस्कृतिक परिधानों के साथ अनूठी प्रस्तुतियां होंगी। दर्जनों मॉडल उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति देंगे।

डायरेक्टर जयशील निकम जानकारी देते हुए
AJ प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के डायरेक्टर जयशील निकम ने हरमुद्दा को बताया कि यह आयोजन कई संस्थानों के सौजन्य से 17 मई को रुद्र पैलेस में शाम छह बजे से शुरू होगा। जहाँ देश के कई जाने माने डिज़ाइनर मॉडल सेलिब्रिटी एवं मध्य प्रदेश के दिग्गज व्यक्तित्व अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ए. एस. मॉडलिंग एजेंसी द्वारा पहल की शुरुआत हो रही है। इस इवेंट का नाम रतलाम कल्चर रनवे फ़ैशन वीक है, जहाँ देश के जानेमाने डिज़ाइनर एवं मॉडल संस्कृति के साथ जुड़कर पारंपरिक परिधानों में वॉक करेंगे। ग़ौरतलब है कि इस आयोजन में 100 से भी अधिक मॉडल अपनी संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
शहर में ऐसा पहला आयोजन
श्री निकम ने बताया कि शहर में यह अपने आप में एक पहला ऐसा आयोजन है, जहाँ सांस्कृतिक एवं पारंपरिक परिधानों के चलन को बढ़ावा देने के लिए कई कलाकार इस मंच पर अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति देंगे।
Hemant Bhatt