घेराबंदी कर रोकी मोटरसाइकिल, फैजान के कब्जे से निकली 20 लाख की एमडी ड्रग्स

घेराबंदी कर रोकी मोटरसाइकिल, फैजान के कब्जे से निकली 20 लाख की एमडी ड्रग्स

200 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

⚫ पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

हरमुद्दा
रतलाम, 21 फरवरी। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान 20 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स मिली। आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है वह एमडी ड्रग्स कहां से लाया था और किस देने जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले भर में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

शुक्रवार की शाम पुलिस ने ग्राम माननखेड़ा स्थित आम रोड चौराहा पर घेराबंदी की। मोटरसाइकिल क्रमांक MP43ZG0721 की तलाशी लेने पर 20 लाख रुपए कीमत की 200 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। मोटरसाइकिल सवार आरोपी फैजान खान पिता रफीक खान पठान ( 22) निवासी रिंगनोद, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। जब्त शुदा मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।